Uttarakhand News 20 Feb 2026: राज्यपाल की अनुमति के बाद विधानसभा ने भी बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। नौ मार्च से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में सत्र होगा, इसकी शुरूआत राज्यपाल अभिभाषण से होगी।
विधानसभा सचिवालय ने भराड़ीसैंण में सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब तक विधायकों से लगभग 520 प्रश्न विधानसभा को प्राप्त हो चुके हैं। सरकार ने बजट सत्र की अवधि नौ से 13 मार्च तय की है।
सत्ता पक्ष की ओर से सदन में विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने की रणनीति बनाई जा रही है। वहीं, विपक्ष भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है।










