उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। और साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि दो दिन बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।
उन्होंने आगे कहा कि 22 जनवरी से मैदान से पहाड़ तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। और वही राजधानी देहरादून में अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में कोहरा भी छाया रह सकता है।