विराट कोहली ने कमाल का खेल दिखते हुए श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में नाबाद 166 रन बनाए. विराट कोहली ने इस तूफानी पारी के दौरान 110 गेंदों का सामना किया और 13 चौकों के साथ-साथ आठ छक्के भी लगाए.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 390 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 22 ओवरों में 73 रनों पर ही सिमट गई. ये विराट कोहली के वनडे इंटरनेशनल करियर का यह 46वां शतक रहा. इस नाबाद पारी के चलते कोहली ने ढेरों रिकॉर्ड्स भी बनाए. जो निम्न हैं :
1- विराट का घरेलू जमीं पर यह 21वां वनडे शतक रहा. अब विराट कोहली घरेलू जमीन पर वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. विराट कोहली ने अपने आइडल सचिन तेंदुलकर के २० ओडीआईइस सतकों को पीछे छोड़ा।
2- इसी पारी में विराट कोहली ने एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. अब कोहली के नाम पर श्रीलंका के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में 10 शतक हो चुके हैं,
3- इसी पारी के दौरान विराट कोहली ने श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ते हुए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें पायदान पर पहुंच गए. विराट कोहली के नाम अब वनडे इंटरनेशनल में 12754 रन हो चुके हैं. वहीं महेला जयवर्धने के नाम पर 12650 रन दर्ज हैं. कोहली ने अपने अंतरास्ट्रीय करियर में अब तक वनडे इंटरनेशनल में 46, टेस्ट में 27 और टी20 इंटरनेशनल में एक शतक लगाया है.
दुनिया में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स
- सचिन तेंदुलकर- 18426 रन
- कुमार संगकारा- 14234 रन
- रिकी पोंटिंग- 13704 रन
- सनथ जयसूर्या- 13430 रन
- विराट कोहली – 12754 रन
4- विराट कोहली का भारतीय जमीं पर वनडे इंटरनेशनल में यह सबसे बड़ा स्कोर रहा. इससे पहले भारत में बेस्ट स्कोर नाबाद 157 रन था जो उन्होंने विशाखापट्टनम में बनाया था. विराट कोहली की वनडे में यह 38वीं शतकीय पारी रही, जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की, यह भी किसी बल्लेबाज के लिए एक रिकॉर्ड रहा.
5- विराट कोहली ने तीन मैचों की इस सीरीज में 283 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला. विराट का यह इंटरनेशनल क्रिकेट में 20वां प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड था. अब विराट सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड हासिल करने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर आ गए हैं. विराट कोहली अभी तक वनडे इंटरनेशनल में 38वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
sports/cricket/virat-kohli-creates-many-record-india-star-batter-kohli-century-india-vs-sri-lanka-3rd-odi







