Uttarakhand News, 03 March 2023: Rudrapur| एक में बेटे ने शराब के नशे में पूर्व सैनिक पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह घटना पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर की है ,आनन-फानन घायल को किच्छा अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
हालांकि अभी परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि भजमन गिरी शराब पीने का आदि था। शराब पी कर वह घर में आए दिन झगड़ा करता रहता था। बृहस्पतिवार की देर रात भी वह शराब पी कर घर में झगड़ा कर रहा था।
इसी बीच बीच बचाव करने आए पिता दीवान गिरी (58) पर आरोपी भजमन गिरी ने चाकू से हमला बोला दिया। बताया जा रहा है कि सीने में धारदार हथियार के वार से दीवान गिरी घायल हो गए।
drunken-son-killed-his-father-by-stabbing-him-with-a-sharp-weapon-murder-rudrapur










