Uttarakhand News, 27 April 2023: Haridwar: दहेज के लिए पत्नी का उत्पीड़न करने के मामले में बीएसएफ जवान और उसकी मां के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक श्वेतापाल निवासी गणेश विहार सीतापुर ज्वालापुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सात मार्च 2019 को उसकी शादी बीएसएफ में तैनात ओमवीर पाल निवासी गणेश बिहार सीतापुर से हुई थी। दहेज और नकदी से पति और सास खुश नहीं थे। कुछ दिन बाद ही उत्पीड़न करने लगे। त्रिपुरा में पति की तैनाती है। सास दहेज में पांच लाख रुपये लाने की मांग करने लगी। उसने बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद उसे घर में रखने से मना कर दिया। परिवार न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद पति उसे त्रिपुरा में बेटे को साथ ले गया। आरोप है कि त्रिपुरा में बहुत ज्यादा मारपीट की जानी लगी। 28 अक्तूबर 2022 की रात जान से मारने की नीयत से दीवार में सिर पटक दिया। बुरी तरह मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।