Uttarakhand News 2 December 2023: चोरगलिया। सड़क पार कर रहे साइकिल सवार किसान की जोगानाली चौराहे के पास सिडकुल बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। हालांकि परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है।

निजी बस सिडकुल सितारगंज से कर्मचारियों को हल्द्वानी छोड़ने जा रही थी। हल्द्वानी-चोरगलिया मुख्य मार्ग पर जोगानाली चौराहे पर बस ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार ग्रामीण को रौंद दिया। हादसे में किसान दिलीप सिंह पुत्र उदय सिंह निवासी लाखनमंडी गंभीर घायल हो गए। चोरगलिया पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें हल्द्वानी भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिलीप सिंह डेयरी में दूध देकर घर लौट रहे थे। दिलीप सिंह की शादी नहीं हुई थी।