Uttarakhand News 29 December 2023: विनय की शादी नहीं हुई थी। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।
फतेहपुरी बेरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात अंगीठी से कमरे में आग लगने से बाउंसर विनय अरोड़ा (36) की जलकर मौत हो गई। विनय की शादी नहीं हुई थी। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि रात 8:33 बजे पुलिस को युवक के जलने की पीसीआर कॉल मिली। इसके बाद पुलिस न्यू मंगलापुरी स्थित आंगनबाड़ी वाली गली में मकान संख्या 208 में पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर विनय अरोड़ा जली हुई हालत में था। साथ ही, कुर्सी, कपड़े और एक तसले में कुछ अन्य जला हुआ सामान भी पड़ा था।