Uttarakhand News 2 March 2024: हल्द्वानी के डहरिया और दमुवाढूंगा फॉरेस्ट चौकी के नलकूप खराब होने से इनसे संबंधित क्षेत्रों के छह हजार घरों में पानी की किल्लत बनी हुई है। कई इलाकों में टैंकरों से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। जिससे सभी लोग परेशान है।

हल्द्वानी के डहरिया और दमुवाढूंगा फॉरेस्ट चौकी के नलकूप खराब होने से इनसे संबंधित क्षेत्रों के छह हजार घरों में पानी की किल्लत बनी हुई है। कई इलाकों में टैंकरों से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। इधर दमुवाढूंगा के कई इलाकों में पानी की समस्या बनी रही। परेशान लोग दिन भर पानी की मांग के लिए जल संस्थान के अधिकारियों को फोन करते रहे।

बीते बुधवार से डहरिया और दमुवाढूंगा फॉरेस्ट चौकी के नलकूप खराब हैं। टैंकरों के जरिये बांटा जा रहा पानी भी पर्याप्त नहीं हो रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि टैंकर के माध्यम से कुछ ही बर्तनों में पानी बांटा जाता है जो दैनिक कार्यों में समाप्त हो जाता है।

जल संस्थान के एई नीरज तिवारी ने बताया कि नलकूप की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र में पर्याप्त व्यवस्था कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही नलकूप की मोटर लगाकर सप्लाई शुुरू कराने की व्यवस्था की जा रही है।

तीन हजार लोग बिजली के लिए परेशान
वहीं, नैनीताल रोड पर केबल बदले जाने के कारण शुक्रवार को पांच हजार की आबादी को बिजली के लिए परेशान रहना पड़ा। एसडीओ नीरज तिवारी ने बताया कि नैनीताल रोड से कुल्यालपुरा तक बाईपास केबल बदली जानी है जिसके चलते यह दिक्कतें देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही रोस्टर जारी किया जाएगा। फिलहाल सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक छोटे-छोटे शटडाउन लेकर यह कार्य किया जा रहा है।

देवलचौड़ में लो वोल्टेज और बिजली कटौती से लोग परेशान
हल्द्वानी के देवलचौड़ बंदोबस्ती में लो वोल्टेज और बेलबाबा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या से शुक्रवार को डेढ़ हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। देवलचौड़ बंदोबस्ती के कुछ लोगों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भी दिया। बेलबाबा फीडर में मेंटीनेंस काम चल रहा है। एसडीओ शुभा जोशी ने बताया कि रोस्टर के तहत लाइन शिफ्टिंग और मेंटीनेंस का कार्य किया जा रहा है। लो वोल्टेज की समस्या ही कोई भी शिकायत नहीं पहुंची है।