Uttaranchal News, 11 November 2022 : World Population में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। जनसंख्या विस्फोट भी अब एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। इस बीच वैश्विक जनसंख्या जल्द ही एक नया और अनचाहा रिकॉर्ड बनाने जा रही है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट (UN Report on Population) में कहा गया है कि इस साल 15 नवंबर को विश्व की जनसंख्या 800 करोड़ तक पहुंच जाएगी। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार 2030 में विश्व की जनसंख्या बढ़कर लगभग 800-850 करोड़ हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक जनसंख्या में अनुमानित आधे से अधिक वृद्धि केवल आठ देशों में केंद्रित होगी। हालांकि, एजेंसी ने यह भी कहा कि 1950 के बाद पहली बार 2020 में वैश्विक जनसंख्या वृद्धि एक प्रतिशत से नीचे गिर गई।

यूएन ने इसी के साथ भारत को भी चेताया है और कहा है कि जल्द ही 2023 में चीन को पछाड़कर भारत (India Total population) दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। इस वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर जारी संयुक्त राष्ट्र विश्व जनसंख्या संभावना 2022 में प्रक्षेपण का खुलासा किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक जनसंख्या में अनुमानित आधे से अधिक वृद्धि केवल आठ देशों में केंद्रित होगी जिसमें भारत भी शामिल है। इसके अलावा कांगो, मिस्र, इथियोपिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया देश सूची में हैं।