Uttarakhand News 30 Jan 2025: हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी के नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट उत्‍तराखंड न‍िकाय चुनाव जीत चुके हैं। लोगों में खुशी का माहौल है। चुनाव जीतने के बाद उन्‍होंने कहा कि नगर की जनता मेरा परिवार है। जिस तरह उनके लिए सुखद चुनाव परिणाम रहे। उसी तरह क्षेत्र के विकास के लिए भी वह सुखद परिणाम देखने को म‍िलेंगे।

चुनाव के समय जिस तरह के उन्होंने वादे किए हैं उन्हें वह हरसंभव पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको बता दें क‍ि बुधवार को रामपुर रोड स्थित एक न‍िजी होटन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि उनके माता-पिता जीवित नहीं हैं। इसके बावजूद निगम क्षेत्र की प्रत्येक माताओं व बुजुर्गों ने उनको अपने बेटे जैसा आशीर्वाद दिया।

हल्‍द्वानी को आदर्श नगर न‍िगम बनाने का रहेगा प्रयास
इसके अलावा उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेताओं ने परिवार की तरह उन्हें चुनाव लड़वाया है। शहर के विकास को लेकर पूछे गए सवाल पर गजराज स‍िंह बिष्ट ने जवाब दिया क‍ि हल्द्वानी को एक आदर्श नगर निगम बनाने का प्रयास करेंगे। सुरक्षित व स्वच्छ शहर बनाएंगे। क्षेत्र के हर वर्ग व समाज से जुड़े लोगों से सुझाव प्राप्त कर समाधान किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, चुनाव सह प्रभारी विनीत अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी विनोद मेहरा, मंडल अध्यक्ष धीरज पांडे, प्रताप रैकवाल, किशोर जोशी, राजेंद्र नेगी, दीपक बहुगुणा, पार्षद चंदन मेहता, प्रमोद बोरा, कमल पांडे, कुलदीप कुल्याल, प्रखर शाह मौजूद रहे।