Uttarakhand News 09 May 2025: बिंदुखत्ता बंगाली कॉलोनी निवासी जीवन दास (42) ने बृहस्पतिवार सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर दी। मृतक स्थानीय पेपर मिल में मजदूरी करता था।परिजनों के मुताबिक घोड़ानाला पश्चिमी राजीवनगर निवासी मृतक जीवन दास ने एक वर्ष पूर्व बड़ी बेटी का विवाह किया था। बताया जा रहा है कि विवाह के दौरान उस पर कर्ज हो गया था। उसे 12 हजार मेहनताना मिलता था। कर्ज वापसी में हो रही दिक्कत के चलते वह परेशान रहने लगा था।
कहा जा रहा है कि कर्जदार उधार वापस मांगने के लिए तकादा करने घर पर भी पहुंचने लगे थे। इससे वह काफी तनाव में था। इसीलिए कर्ज न चुका पाने से आहत होकर जीवन दास ने बृहस्पतिवार सुबह फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसकी पांच बेटियां हैं। केवल एक पुत्री का विवाह हुआ है। अब वह बिना पति के अपने परिवार का भरण पोषण और पुत्रियों का विवाह कैसे करेगी।