Uttarakhand News 13 November 2025: पौड़ी जिले के कोटद्वार में गुलदार ने एक महिला को मार डाला। महिला घर के पास घास काट रही थी। दिन दहाडे़ हुई घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। पोखड़ा विकासखंड के बगड़ीगाड गांव में महिला रानी देवी (65) पत्नी रमेश बंदूणी घर के पास ही घास काट रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खाेजबीन करने पर महिला का शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर मिला है।







