Uttarakhand News 14 November 2025: पिथौरागढ़। तहसील गंगोलीहाट के अंतर्गत गुरुवार को खटीमा से वाहन से अपने घर गंगोलीहाट पिपली निगलटी चहज आ रहे दो युवक घर से सात किमी पहले वाहन सहित 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरेे। वाहन चालक एवं वाहन स्वामी सागर सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। दूसरे व्यक्ति पवन बुंगला को गांव वालों को मदद से रोड तक ले आया गया और एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।
यहां आने पर पवन पूरे होश में था। उसे देर रात करीब 1 बजे हॉस्पिटल लाया गया और 2 बजे सर्जिकल वार्ड मैं भर्ती कराया गया। भर्ती होने के बाद मरीज ने सांस लेने में परेशानी बताई तो साथ में आए व्यक्ति ने इमरजेंसी में बताया। शुक्रवार सुबह 4 बजकर 45 मिनट घायल ने दम तोड़ दिया। साथ आए स्वजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से घायल की मौत हुई है। मरीज बोल रहा था और सबको पहचानने के हालत में था।







