Uttarakhand News, 15 December 2022: कमिश्नर आवास के पीछे की तरफ स्थित दुकानों का कूड़ा खाम की जमीन पर फेंकने के मामले में बुधवार को कार्रवाई की गई। कमिश्नर दीपक रावत ने पहले दुकानों का निरीक्षण किया। इसके बाद खाम भूमि यानी सरकारी जमीन पर फेंके कचरे को लेकर नाराजगी जाहिर की।
इसके बाद प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह को 30 दुकानदारों को नोटिस देने के निर्देश दिए। इन्हें भू-स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज प्राधिकरण को दिखाने होंगे। वहीं, नगर निगम ने सभी का पांच-पांच हजार का चालान भी किया। इसके अलावा दुकानदारों का फेंका कूड़ा उन्हीं से साफ कराया गया।









