Uttarakhand News 05 Feb 2026:हल्द्वानी में 6.80 करोड़ की ठगी करने वाले हल्द्वानी के दो युवक गिरफ्तार। दोनों रामनगर और हल्द्वानी में देवभूमि बहुउद्देशीय स्वायत सहकारिता नामक संस्था खोली और करीब 200 लोगों से अधिक ब्याज का झांसा देकर निवेश कराया। पकड़े गए आरोपी हेम चंद्र पंत निवासी हरिपुर नायक कुसुमखेड़ा और विकास दुर्गापाल निवासी डहरिया हल्द्वानी है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया खुलासा। दोनों के खिलाफ रामनगर में एक और हल्द्वानी मुखानी में दो प्राथमिकी दर्ज है।










