Uttarakhand News 06 Feb 2026: हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमिक की संस्कृति और पवित्रता से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

कहा कि राज्य में कुछ लोग अवैध मदरसों की आड़ में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे, जिसे सरकार ने गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाया है।

बिना किसी दबाव में आए राज्य सरकार ने उत्तराखंड में अवैध रूप से संचालित 250 से अधिक मदरसों को सील करने की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि आपरेशन कालनेमि से देवभूमि की अस्मिता की रक्षा और लैंड जिहाद पर कड़ा प्रहार किया गया।

भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की समाधिस्थल पर श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह के दूसरे दिन धर्मसभा एवं संत सम्मेलन के मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर की गई कार्रवाई को लेकर कड़ा संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि देवभूमि में शिक्षा के नाम पर किसी भी प्रकार का षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जुलाई 2026 के बाद उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त कर दिया जाएगा। उसकी जगह उत्तराखंड अल्पसंख्यक प्राधिकरण कार्य करेगा, जो यह सुनिश्चित करेगा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण का माध्यम बने, न कि कट्टरता का।

प्रदेश के सांस्कृतिक मूल्यों और जनसांख्यिक संतुलन को संरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है। “लैंड जिहाद” के विरुद्ध सरकार ने अभियान चलाकर 11 हजार एकड़ भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है।

कहा कि देवभूमि के मूल स्वरूप के साथ जो छेड़छाड़ करेगा, उसके विरुद्ध हम कठोर कार्रवाई करेंगे। सरकार ने प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून, सख्त दंगारोधी कानून तथा लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी जिहादी मानसिकताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की है।