Uttarakhand News 06 Feb 2026: हरिद्वार। सप्तऋषि मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय “गुरुदेव समाधि मंदिर एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव” के तीसरे दिन शुक्रवार को “धर्म सम्मेलन” आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी की साक्षी बनेगी।

भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्धारित कार्यक्रम के तहत हरिद्वार पहुंचेंगे और भारत माता मंदिर के निकट सप्तऋषि आश्रम मैदान में आयोजित श्रीविग्रह प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना समारोह में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 10:55 बजे देहरादून एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:25 बजे भारत माता मंदिर के पास सप्तऋषि आश्रम मैदान में पहुंचेंगे।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन राजकीय हेलीकॉप्टर से होगा। वे सुबह 11:10 बजे हेलीपैड आर्मी परिसर, रायवाला पहुंचेंगे। इसके पश्चात सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल सप्तऋषि आश्रम मैदान में आएंगे।

इसके अलावा उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी सहित कई उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक “प्राण प्रतिष्ठा-मूर्ति स्थापना और धर्म सम्मेलन” होगा। वीवीआइपी आगमन को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।