Uttarakhand News 09 Feb 2026: हल्द्वानी में युवक ने दिनदहाड़े युवती के अपहरण का प्रयास किया। सफल न होने पर आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती मेहनत-मजदूरी करती है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बनभूलपुरा क्षेत्र निवासी युवती की दादी ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि उसकी पोती जब किसी काम से घर से निकलती है तो गौला गेट जवाहरनगर निवासी अन्ना छेड़छाड़ करता है। आए दिन युवक उसका पीछा करता रहा है। सात फरवरी की दोपहर युवती घर से कुछ सामान लेने जा रही थी तभी रास्ते में अन्ना ने उसका रास्ता रोक लिया और शादी करने के लिए कहने लगा। युवती ने इन्कार किया तो आरोपी अपहरण कर ले जाने लगा। असफल होने पर उसने युवती के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया और मौके से भाग निकला।
युवती का बेस अस्पताल में उपचार कराया गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।










