Uttarakhand News 11 Feb 2026: कालाढूंगी। क्षेत्र में उपभोक्ताओं के यहां लगाए गए स्मार्ट मीटर मुश्किलों का कारण बनते नजर आ रहे हैं। स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर करने के बाद परेशानी और बढ़ गई हैं।जहां एक ओर अधिकारियों का दावा है कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को बिल संबधी सभी समस्याओं से निजात मिल जाएगी,लेकिन समस्याएं कम होने की वजह और बढ गई है।
उपभोक्ता बिल ज्यादा आने पर बिजली घर पहुंच कर एसडीओ का घेराव कर समाधान की मांग की है।उपभोक्ता परेशान होकर कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। स्मार्ट मीटर की रीडिंग में खामियों की भरमार, बिजली बिल ज्यादा आने से उपभोक्ता परेशान हैं। बुधवार को विजयपुर,गुलजापुर,पूरनपुर गांव दर्जनों ग्रामीण मीटर में बिल राशि बढने की शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ता का बिल स्मार्ट मीटर की फीडिंग के पेच में फंसा बिजली बिल। कई घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसके बाद यह प्रीपेड में बदल दिए गए हैं। वह स्मार्ट मीटर लगवाने के बाद खुद को कोस रहे हैं।
हेमा मेहता ने बताया की उसके पति विकलांग है दो कमरों का मकान है 44 दिन का बिल 18937 रूपये का बिल आया है।
दीपक ने बताया की 45 दिन का बिल 1600 हजार आया है।
प्रेमा तिवारी ने बताया की मेहीनत मजदूरी कर परिवार का भर पोषण हाेता है एक महीने का बिल 8000 रूपये आया है।
बलबीर लाल डंगवाल ने बताया कि दो महिने का बिल 1300 हजार आ गया है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि जो बिल सामान्य मीटर से गर्मियों में आता था। उतना बिल अभी आ रहा है। उनका कहना है कि बिजली का बिल माइनस होते ही उनकी परेशानी बढ़ जाती है। इससे उन्हें कनेक्शन कटने का भी डर लगने लगता है।विघुत विभाग के एसडीओ को ग्रामीणों ने खूब खरी-खोटी सुनाते हुए कहा की हमारे कनेक्शन काट दो साहब वही पुराने लालटेन व लैंप की दिन अच्छे थे।
उर्जा निगम के एसडीओ दीपक पाठक ने कहा पुराने मीटर की रीडिंग से समस्या हो सकती है, रीडिंग चेक की जायेगी। मीटर की एमआरआई जांच कर डाटा निकाला जायेगा। जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।










