Uttarakhand News, 20 दिसंबर 2022: प्रदेश मैं मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के सभागार में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक व शिविर में आए कई महत्वपूर्ण सुझावों व विकास के रोडमैप पर चर्चा होगी। बैठक में अलग अलग विभागों के प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार अशासकीय स्कूलों के कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों को मुफ्त किताबें देने का प्रस्ताव भी सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य विभागों के कर्मचारियों की नियमावली के प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बहुमंजिला भवन निर्माण की नीति को भी सहमति मिल सकती है।









