Uttarakhand News 27 Feb 2026: देहरादून–पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार वाहनों का कहर देखने को मिला।
शिमला बाईपास मार्ग स्थित मित्रां दा ढाबा (आदुवाला) के पास खनन सामग्री से भरे अनियंत्रित डंपरों ने सड़क किनारे जा रहे वन गुर्जर के पशुओं के झुंड को कुचल दिया।
इस दर्दनाक हादसे में पांच भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय और तीन भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं एक गाय और तीन अन्य भैंसों को भी हल्की चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना, शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे की है। वन गुर्जर यूसुफ (पुत्र दिल मोहम्मद), निवासी शाहपुर कल्याणपुर, अपने कुल 15 पशुओं को लेकर हिमाचल प्रदेश की ओर लौट रहे थे।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार डंपरों ने पशुओं को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पशुपालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि साथ चल रहे गुर्जर परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।










