Uttarakhand News 05 Mar 2026: श्रीनगर। होली के दिन बुधवार को श्रीनगर में अलकनंदा घाट पर एक युवक डूब गया। युवक की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक होली खेलने के बाद दीपक कुमार पुत्र शिवशंकर राम निवासी दिलाही थाना लटिया सराय जिला दरभंगा बिहार, अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह डूब गया।
कोतवाल कुलदीप नेगी ने बताया कि युवक की खोजबीन की जा रही है। लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।










