Uttarakhand News 12 Mar 2026: गूलरघाटी-नकरौंदा मार्ग पर स्थित भद्रकाली माता मंदिर के पास एक हृदयविदारक घटना घटी है। यहां एक दो वर्षीय मासूम बच्चा तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। कार से कुचल जाने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही हर्रावाला पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को दुर्घटना हर्रावाला पुलिस चौकी के गूलरघाटी माता भद्रकाली मंदिर के पास हुई। हर्रावाला पुलिस के प्रभारी विजय थपलियाल ने बताया कि दोपहर 12:30 के आसपास एक कार गूलरघाटी में कुछ सवारियों को लेने पहुंची थी।

सवारियां लेकर जैसे ही कार सड़क पर पहुंची तो दो साल का बच्चा चपेट में आ गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि कार से कुचलने से प्रवीण (2) पुत्र रामलाल निवासी हाल निवास गूलरघाटी मूल निवास बिहार के रूप में हुई है।

बताया कि कार चालक को सड़क पर आता बच्चा दिखाई नहीं दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां दिहाड़ी मजदूरी करती है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।