Uttarakhand News 8 April 2026: हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे पर रसियाबढ़ के समीप मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बिजनौर से हरिद्वार आ रही बरातियों की बस और देहरादून से नांगल सोती जा रही बरातियों से भरी बस की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अंधेरा होने और हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण स्थिति काफी गंभीर थी, लेकिन पुलिस टीम ने बिना देरी किए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बस में चालक की सीट के पीछे बैठा यात्री दुर्घटना के कारण बुरी तरह फंस गया था।

पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इस कार्य ने न केवल घायल की जान बचाई बल्कि मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों को भी राहत प्रदान की। हादसे में कुल तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

ये हुए घायल

  1. अनीश(60) पुत्र मकबूल निवासी ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर।
  2. मुराद अली पुत्र वहीद निवासी ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर
    3.सुहैल पुत्र मोहम्मद उमर निवासी ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उप्र
    4.नईम पुत्र इस्लामुद्दीन ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उप्र
    5.नाजिर शाह(55) पुत्र हामिद शाह निवासी शहजादपुर