Uttarakhand News 2 June 2026: विकासनगर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को शीशमबाड़ा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने मजार व अन्य अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। प्रशासनिक जांच में भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज पाई गई थी, जिस पर अवैध रूप से कब्जा कर मजार संचालित किया जा रहा था। इसे लेकर पूर्व में नोटिस जारी किया गया था।