Uttarakhand News 4 June 2026: गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को गुरुवार को पानी की आंशिक रूप से आपूर्ति होगी।

पनचक्की और चंबल पुल के पास इंटरकनेक्शन करने की वजह से गुरुवार दोपहर शीशमहल स्थित फिल्टर प्लांट तीन से पानी की आपूर्ति बंद की जाएगी। इस वजह से बिठौरिया, पालीशीट, ऊंचापुल, कठघरिया, अंबिका विहार, नवाबी रोड समेत आसपास की लगभग 60 हजार की आबादी को दोपहर से शाम तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता सतीश बिष्ट ने बताया कि दोपहर में काम शुरू होगा। चार से पांच घंटे में कार्य पूरा कर दिया जाएगा। उसके बाद पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी।