Uttarakhand News 8 June 2026: बदरीनाथ हाईवे पर कालेश्वर में एक कार की टेम्पो ट्रैवलर से भिड़ंत हो गई। वाहनों की भिड़ंत से मौके पर हड़कंप मच गया। लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान किसी को भी चोट नहीं लगी।
जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ से लौट रही कार अचानक से अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेम्पो ट्रैवलर से टकरा गई। भिड़ंत के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को बाहर निकाला।
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। जिसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारा कर वाहनों की आवाजाही कराई गई। स्थानीय विपिन रावत ने बताया कि चारधाम पर आने वाले यात्री लापरवाही से वाहन चला रहे है। जिससे की आए दिन दुर्घटना हो रही है।










