Uttarakhand News 22 June 2026: दून पुलिस ने नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पीड़िता को किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपित को हरिद्वार के भगवानपुर इलाके से दबोचा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना वसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर में बताया गया कि राजा नामक युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद आरोपित ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना वसंत विहार में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की ओर से आरोपित की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और सुराग जुटाए और आरोपित को भगवानपुर से गिरफ्तार कर लिया।