Uttarakhand News 3 July 2026: बुधवार को सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्चे से कुकर्म के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने मेडिकल कराया तो उसमें कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

अब पुलिस इस मामले में परिवार के लोगों और आरोपित से पूछताछ कर रही है। गुरुवार को परिवार ने बच्चे के साथ कुकर्म करने का आरोप एक युवक पर लगाया था।