Uttarakhand News 6 July 2026: विस्थापित क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मां को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी मच गई। घायल मां को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है।

आईडीपीएल चौकी प्रभारी विवेक कुमार राठी के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 9.15 बजे की है।

बताया कि आम बाग विस्थापित कालोनी ऋषिकेश निवासी सुमित गौड़ (32 वर्ष) अपनी मां उषा देवी के साथ रहता है।

पूछताछ में पता चला है कि वह लंबे समय शराब का आदी है। शराब पीने पर मां द्वारा टोकने पर वह अक्सर लड़ाई झगड़ा करता रहता है।

रविवार रात घर पर शराब पीकर आने पर मां ने टोका तो वह भड़क गया और तमंचे से मां को गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

चौकी प्रभारी ने बताया कि उषा देवी के सिर पर गोली लगी है। हालांकि, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।

आरोपित सुमित गौड़ मौके से भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बताया कि सुमित अविवाहित है। वह लंबे समय से शराब का आदी है।