Uttarakhand News 7 July 2026: पौड़ी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बंद मकानों को निशाना बनाते थे। वे चोरी की मोटरसाइकिल से रेकी करते थे। पुलिस ने चार दिनों में ही गिरोह की पूरी कुंडली खोल दी।
बता दें कि उमेश चंद बमोला निवासी कोटद्वार ने एक लिखित शिकायती पत्र दिया गया। बताया कि जून माह की छुट्टियों के दौरान वह अपने परिवार सहित पैतृक गांव गए हुए थे। इस दौरान उनके घर में अज्ञात चोर द्वारा घर में रखी नगदी एवं आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जिसके बाद चोरी की घटना में संलिप्त चार आरोपियों मोहित, निवासी-गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, कासिफ उर्फ नन्हे निवासी- बरेली उत्तरप्रेदश, आमिर, निवासी- बरेली उत्तरप्रेदश व आसिफ उर्फ अमन, निवासी- बरेली उत्तरप्रेदश को गिरफ्तार किया गया।
उनके पास से चोरी के 13,600 रुये बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि 26.जून को आरोपियों ने उधम सिंह नगर के किच्छा थाना क्षेत्र से एक अपाचे मोटरसाइकिल चोरी की थी व इसी मोटरसाइकिल का उपयोग करते हुए उन्होंने लाखों रुपये की सोने-चांदी की ज्वेलरी व नकदी भी चोरी की थी। चोरी के इन प्रकरण में संलिप्त इनके मुख्य साथी अभियुक्त मो. आरिफ, निवासी- दिल्ली जो कि अभी फरार चल रहा है ।










