Uttarakhand News 17 July 2026: केलाखेड़ा के निकटवर्ती गांव मझरा रहमतुल्लाह में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मॉर्निंग वॉक के लिए निकली 70 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ बदमाशों ने लूटपात की वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने पहले महिला के साथ मारपीट की, उसके कानों में पहने कुंडल खींचकर लूट लिए और घायल अवस्था में उसे पास के एक खेत में फेंककर फरार हो गए।

वृद्ध महिला के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उनके बेटे ने बाइक पर सवार होकर अपनी मां की खोज शुरू की। रास्ते में एक सुनसान जगह पर आवाज सुनाई दी। जब वह पास गया तो उसने अपनी मां को एक खेत में पड़ा हुआ देखा। बेटे ने तुरंत उन्हें उठाया और पूरी आपबीती सुनी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला से बातचीत की और घटनास्थल का निरीक्षण किया।