Uttarakhand News 18 July 2026: तरसाली-फाटा मार्ग पर गुरुवार देर रात एक ट्रक करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, जिला पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।
एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पहुंची। टीम गहरी खाई में उतरी और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तक पहुंची। जहां दो व्यक्ति अचेत अवस्था में मिले। उन्हें हार्ड बोर्ड की सहायता से सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान संजय राणा (45 वर्ष) और मोहन (36 वर्ष) के रूप में हुई है।










