Uttarakhand News 21 July 2026: नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह (नैनीताल क्लब) में तैनात संविदा बिजली तकनीशियन महेंद्र सिंह की करंट लगने और ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुरक्षा दस्ताने न पहनने के कारण वह करंट की चपेट में आ गए।
महेंद्र सिंह (31) पुत्र बनवारी लाल रुद्रपुर के रमपुरा वार्ड नंबर आठ निवासी करीब पिछले एक साल से यहां ठेकेदारी प्रथा के तहत अपनी सेवाएं दे रहे थे। रविवार शाम से राज्य अतिथि गृह की चहारदीवारी वाली लाइन की बिजली ठप थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे महेंद्र इस खराबी को दूर करने के लिए पोल पर चढ़े। इस दौरान वह चालू लाइन की चपेट में आ गए।
जोरदार करंट लगते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और नीचे गिर गए। चीखपुकार के बीच सहकर्मी सुरेश फुलारा और आसपास के लोग महेंद्र को तुरंत नजदीकी बीडी पांडे अस्पताल ले गए। वहां डॉ. यति उप्रेती ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि शव कासंबंधित कर्मियों से जानकारी के अनुसार, उक्त कर्मचारी ने अपना कार्य पूरा कर लिया था और शटडाउन खोलने का अनुरोध किया था। इसी दौरान, अचानक गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आई। मृत्यु के वास्तविक कारणों की सटीक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। विभाग की ओर से घटना के संबंध में आंतरिक स्तर पर भी विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।-चारु चंद्र पंत, जूनियर इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग पंचनामा भरकर जांच शुरू कर दी है।
सुरक्षा उपकरणों की चूक जिंदगी पर भारी पड़ी
प्रत्यक्षदर्शी सुरेश फुलारा के मुताबिक हादसे के वक्त महेंद्र ने सुरक्षा के लिहाज से दस्ताने नहीं पहने थे। सुरक्षा उपकरणों की यही एक चूक उनकी जिंदगी पर भारी पड़ गई। शाम करीब छह बजे जब रोते बिलखते परिजन रुद्रपुर से नैनीताल पहुंचे।
बिजली जैसे जोखिम भरे काम में सुरक्षा मानकों की अनदेखी क्यों हुई, इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। संबंधित विभाग और ठेकेदार से कर्मचारियों को दिए जाने वाले सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता पर भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।










