Uttarakhand News 12 Aug 2026: मंगलौर। करीब एक माह पूर्व नाती की हैवानियत का शिकार हुई दुष्कर्म पीड़िता बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से ही महिला की हालत नाजुक बनी हुई थी। पुलिस पूर्व में ही नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग महिला के गांव में ही रहने वाले नाती ने नशे की हालत में 16 जुलाई की रात अपनी ही 90 साल की बुजुर्ग नानी के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया था। बुजुर्ग शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसका गला दबा दिया था।
आरोपी नाती को भेज दिया था जेल
परिवार के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया था और जमकर उसकी पिटाई की थी। इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था।
मामले में पीड़िता के पौत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी नाती को त्वरित कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया था। बुजुर्ग महिला तभी से मानसिक सदमे में थी 9 अगस्त को पीड़िता बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है।










