Uttarakhand News 13 Aug 2026: रामनगर के टांडा चौराहे के पास स्थित सिंचाई नहर में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहकर आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, टांडा चौराहे के पास स्थित सिंचाई नहर में बुधवार को कुछ लोगों को एक युवक का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना उन्होंने ग्राम प्रधान को दी। सूचना पर ग्राम प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था, जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी
पूर्व ग्राम प्रधान अब्दुल सब्बार ने बताया कि शव को बाहर निकालने के बाद आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता लोगों की जानकारी जुटाने के साथ ही शव के नहर में पहुंचने के संबंध में भी जांच कर रही है। शिनाख्त होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।










