Uttarakhand News 18 Aug 2026: देहरादून। गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से संचालित गैस एजेंसियों के सभी उपभोक्ता 23 अगस्त का अनिवार्यरूप से अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करा लें। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक ने सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ता संबंधित गैस एजेंसी पर अपने आधार कार्ड व गैस कनेशन से संबंधित दस्तावेजों के साथ संपर्क करें।
भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचने व सुविधाओं का निर्बाध लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। ऐसे में ई-केवाईसी की प्रक्रिया निर्धारित तिथि 23 अगस्त तक पूर्ण करा लें।
इंडेन ने ई-केवाईसी अनिवार्य की
मसूरी। मसूरी इंडेन गैस सेवा द्वारा एजेंसी से जुड़े गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गयी है। एजेंसी के प्रबंधक संजय रावत ने कहा कि भारत सरकार व भारत पेट्रोलियम मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है कि हर उपभोक्ता को ईकेवाईसी करवानी अनिवार्य की गयी है। लेकिन लोग ई-केवाईसी करवाने में लापरवाही कर रहे है ऐसे में ऐसे उपभोक्ताओं को गैस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मसूरी में 31सौ उपभोक्ताओं ने नहीं कराई ई-केवाईसी
इंडेने गैस एजेंसी के प्रबंधक संजय रावत ने कहा कि हर उपभोक्ता को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है, उन्होंने कहा कि मसूरी गैस एजेंसी में 31सौ उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, जिसमें थत्यूड़, भवान, नैनबाग सहित मसूरी के उपभोक्ता शामिल है।
गैस लेने में आएगी परेशानी
संजय रावत ने कहा कि एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज भी किए जा रहे है वहीं एप के माध्यम से भी ई-केवाईसी हो सकती है। जिन उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं करवाई हैं, उन्हें आने वाले समय में गैस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ईकेवाईसी करवाने के लिए उपभोक्ता का आधार कार्ड अनिवार्य है, जिसके नाम पर गैस कनेक्शन है व उनका फिजीकली एजेंसी में आना अनिवार्य है ताकि उनका फिजीकली ई-केवाईसी करवाई जा सके।










