Uttarakhand News 18 Aug 2026: विजिलेंस ने मंगलवार को हरिद्वार में दो सरकारी अफसरों को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
खानपुर के सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव ने कृषि यन्त्र को खरीदने हेतु मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने की एवज में 10,000 रुपए की मांग थी। विजिलेंस ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
हरिद्वार जिले में विजिलेंस टीम ने दूसरी कार्रवाई में मंगलौर में राजमार्ग पर रिश्वत लेते हुए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप को गिरफ्तार किया। टीम उनको लेकर नारसन ब्लाक मुख्यालय पर पहुंची है। उससे पूछताछ हो रही है।










