Uttarakhand News 20 Aug 2026: काशीपुर थाना क्षेत्र के धनोरी में नेशनल हाईवे किनारे एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवती की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान के साथ ही युवती की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच-पड़ताल जारी है।










