Uttarakhand News 21 Aug 2026: बादशाहपुर गांव में एक पागल कुत्ते का आतंक बना हुआ है। गांव में पागल कुत्ता राह चलते राहगीरों व घर में घुस कर ग्रामीणों पर हमला कर रहा है। गांव में तीन दिन के भीतर पागल कुत्ता करीब दस लोगों पर हमला कर चुका है।
बृहस्पतिवार को बादशाहपुर गांव में बुजुर्ग महिला मधु अग्रवाल घर में अकेली थी। इस दौरान पागल कुत्ता घर में घुस आया। बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। जिससे महिला के हाथ-पैर व शरीर के अन्य कई हिस्सों में काफी गहरे जख्म हो गए। महिला को जख्मी हालत में उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।










