Uttarakhand News 22 Aug 2026: रुड़की में कलियर रोड पर शुक्रवार रात चार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब करीब साढ़े दस बजे की है। हादसे की सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मौके पर तीन युवकों की मौत की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हादसा किस वजह से हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों बाइकों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को मदद पहुंचाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक
1-अयान(18 ) पुत्र शहजाद निवासी बिजौली।
2-राजू (24)पुत्र कदम सिंह निवासी ग्राम रहमतपुर।
3-राजीव(22) पुत्र मोलाड निवासी ग्राम रहमतपुर ।

घायल
1-आदित्य(25) पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम खंजर रोड।
2-साहबानपुत्र मुराद निवासी बिजौली