Uttarakhand News 26 Aug 2026: कोतवाली हल्द्वानी में यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। कार्रवाई राजपुरा निवासी ज्योति और पंकज कश्यप की तहरीर पर हुई है। महिला का आरोप है कि कांग्रेस नेता भीड़ के साथ उनके घर में घुसे और मारपीट की।

वहीं पंकज कश्यप ने अपनी तहरीर में बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।