Uttarakhand New 31 Aug 2026: मालाकुंती के पास डंपर और एक कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण वाहन में सवार पांच लोग कार के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ब्यासी की टीम मौके के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ ब्यासी से मुख्य आरक्षी मोहन सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक डंपर और कार शामिल थी। टक्कर के बाद कार में सवार पांच लोग वाहन के अंदर फंस गए थे। इनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष समेत पांच लोग शामिल थे। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया
एसडीआरएफ की टीम ने सभी फंसे लोगों को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया।










