Uttarakhand New 1 Sep 2026: उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर कोलहू नदी को पार करते समय पति-पत्नी और गोद में बच्ची पानी के तेज बहाव में बह गई। लोगों की मदद से व्यक्ति को तो बचा लिया गया, लेकिन मां-बेटी नदी के तेज बहाव में बह गए।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर सर्च अभियान शुरू किया। कई घंटे तलाश के बाद मां-बेटी के शव बरामद कर लिए गए।

बताया जा रहा है कि कोटद्वार के भाबर क्षेत्र निवासी परिवार यूपी के बगनाला गांव से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया।