Uttarakhand New 2 Sep 2026: भारी बारिश के बीच मंगलवार को बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी 65 वर्षीय राम सिंह कोरंगा काठगोदाम पुल से उफनती गौला नदी में कूद गए। घटना के बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ ने नदी में तलाश अभियान चलाया, लेकिन तेज बहाव के कारण मुश्किलें बनी हुई हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि राम सिंह करीब एक वर्ष पहले तक टैक्सी चलाते थे। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने टैक्सी चलाना छोड़ दिया था और तब से बेरोजगार थे। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं।

एक बेटा अग्निवीर है, जबकि दूसरा निजी कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को राम सिंह का पारिवारिक विवाद भी हुआ था। हालांकि स्वजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। घटना से पहले एक राहगीर से उनकी मुलाकात हुई थी, जिसमें वह मुस्कुराते नजर आए थे। अब वही मुस्कुराहट कई सवाल छोड़ गई है।