Uttarakhand News 8 Sep 2026: विकासखण्ड नंदानगर के रामणी गांव में छात्र और छात्रा के शव एक साथ मेला मंच की रेलिंग से फांसी पर लटके मिले हैं। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया गया कि रामणी गांव के लोग जैसे ही सुबह उठे तो गांव के पास मेला मैदान मंच में युवक और युवती के लटके होने की जानकारी मिली।
बताया गया कि मृतक कक्षा 12 में पढ़ने वाला सुनील व कक्षा 11 में पढ़ने वाली लड़की एक ही गांव के है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्राम प्रधान कुंवर लाल ने बताया कि नंदानगर पुलिस को जानकारी दे दी गईं है।










