Uttarakhand News 8 Sep 2026: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से आगे छौड़ी गधेरे के समीप खाई में गिरने से यात्री की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 10:06 बजे हुआ। जब महाराष्ट्र से केदारनाथ यात्रा पर आए यशवंत किसनराव छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिर गए।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ सोनप्रयाग, सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड तथा डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्र टीम को मौके के लिए रवाना हुई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीमों ने मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
यात्री को खाई से निकालकर गौरीकुंड स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान यशवंत किसनराव थोरात (59) निवासी एस.एन. 47, लेन नंबर-01, गणेशनगर, सुंदरबाई मराठे, पुणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।










