Uttarakhand News 29 Sep 2026: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की।

इस दौरान महेंद्र भट्ट ने अपने सुपुत्र के विवाह समारोह का निमंत्रण पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा। इस अवसर पर भट्ट के साथ उनकी पत्नी, पुत्र एवं पुत्री भी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परिवार को अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलना सदैव ऊर्जादायी और प्रेरणादायक होता है। परिवार सहित प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त होना अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का विषय है।