Uttarakhand News 29 Sep 2026: हल्द्वानी एमबीपीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर गहमागहमी है। सुबह दस बजे तक कुल 2.20 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें छात्राओं का 1.5 प्रतिशत और छात्रों का 3.15 प्रतिशत मतदान रहा। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है। इस बीच एबीवीपी प्रत्याशी ने कालेज में घुसकर वोट देने आए छात्र से मारपीट का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी लेने एसपी सिटी मनोज कत्याल मौके पर पहुंचे। वहीं, एसडीएम मोनिका ने भी कालेज पहुंचकर प्राचार्य से जानकारी ली।
आईटीआई गैंग के सरगना देवेंद्र बिष्ट हिरासत में
हल्द्वानी पुलिस ने आईटीआई गैंग के सरगना देवेंद्र बिष्ट को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के मुताबिक देवेंद्र बिष्ट के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। छात्रसंघ चुनाव प्रभावित करने की आशंका पर उसे हिरासत में लिया गया। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि अराजकता फैलाने या ऐसा प्रयास करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।










