Uttarakhand News 7 Oct 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरकाशी में अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि वह एंबीशन (महत्वाकांक्षा) के लिए नहीं, बल्कि मिशन के लिए जीने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा, “मैं चुनाव लड़ने वाला नहीं, चुनाव लड़वाने वाला रहा हूं। मेरे लिए कर्म ही सब कुछ है, कर्म ही मेरा धर्म है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका अधिकार केवल कर्म पर है और वह कर्म को अपना कर्तव्य मानते हैं।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका उद्देश्य व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि निर्धारित लक्ष्य और कर्तव्य के प्रति समर्पण रहा है। कर्म और कर्तव्य की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए देश की सेवा करना ही उनके लिए प्राथमिकता है।
बुधवार को उत्तरकाशी में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए और जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जुड़े।










